ललिता सहस्रनाम साधना के बाद देवी उपासना कैसे कर सकते हैं?
इस लेख में आप साधना ऐप पर उपलब्ध विभिन्न देवी उपासनों के बारे में जानेंगे।
आपने ललिता सहस्रनाम साधना के बारे में पढ़ा या इसमें सम्मिलित हुए हैं। आप यह सोच रहे हैं कि माँ के साथ अपने इस संबंध को कैसे दृढ़ किया जाए। क्या इसके लिए कोई मार्गदर्शिका है? तो उत्तर है, हाँ, बिल्कुल है।
साधना ऐप पर माँ के साथ प्रगाढ़ संबंध स्थापित करने के लिए कई गहन और मार्गदर्शित अनुष्ठान उपलब्ध हैं। ऐप पर तीन प्रमुख मंदिर देवी माँ को समर्पित हैं: स्वर्ण मंदिर (माँ लक्ष्मी), कदंब वन (माँ दुर्गा), और वैदिक वन (माँ गायत्री)। प्रत्येक मंदिर में आपके लिए पाँच अनुष्ठान उपलब्ध हैं। आइए, इनके बारे में जानें ।
नियमित अनुष्ठान
जप: जप, मंत्र साधना का सार है। आप मंत्र जप से अपने इष्ट के साथ गहरा संबंध स्थापित कर सकते हैं। मंत्र, शब्दों और ध्वनियों की व्यवस्था है जो हमारे शरीर और मन पर सकारात्मक प्रभाव डालती है। साधना ऐप पर आप जागृत मंत्रों के साथ तीन देवियों के जप कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आप मंत्रों का अर्थ पढ़ सकते हैं, एवँ मंत्र ऑडियो सुनकर या अकेले भी मंत्र जप कर सकते हैं।
नित्य पूजा: नित्य पूजा के माध्यम से आप प्रतिदिन विभिन्न पूजन सामग्री (जैसे धूप, नैवेद्य, भोजन, और पान) अर्पित करके देवी पूजन कर सकते हैं। ऐप पर तीन प्रकार की नित्य पूजाएँ उपलब्ध हैं: पंचोपचार (पाँच चरण एवँ सामग्री ), षोडशोपचार (सोलह चरण एवँ सामग्री), और चतुर्विंशति (24 चरण एवँ सामग्री)।
यज्ञ: यज्ञ में आप वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि में आहुतियाँ देकर अपने आराध्य देव का आवाहन कर सकते हैं। यह ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करने और आंतरिक व बाह्य नकारात्मकता को समाप्त करने की विधि है। ऐप पर आप तीन देवियों से संबंधित संक्षिप्त, मध्यम और विस्तृत यज्ञ (जागृत मंत्रों के साथ) कर सकते हैं।
अभिषेकम्: अभिषेकम् में देवी माँ की प्रतिमा को जल, दूध, शहद, दही, घी, हल्दी, कुमकुम आदि से स्नान कराया जाता है। यह आभार प्रकट करने और आत्म-शुद्धि का एक शक्तिशाली माध्यम है। ऐप पर विभिन्न मंत्रों और स्तोत्रम्म्म्म्ों के साथ तीन देवियों के तीन प्रकार के अभिषेकम् (संक्षिप्त, मध्यम, विस्तृत) उपलब्ध हैं।
साधना: यह एक विशिष्ट आध्यात्मिक अभ्यास है, जिसे एक निश्चित अवधि में कभी-कभी किसी विशिष्ट उद्देश्य की प्राप्ति के लिए किया जाता है। साधना में मंत्र जप, नित्य पूजा, न्यास, हस्त मुद्राएँ और यज्ञ शामिल होते हैं। ऐप पर प्रत्येक देवी के लिए जागृत मंत्रों के साथ तीन साधनाएँ उपलब्ध हैं।
विशेष साधनाएँ
नियमित अनुष्ठानों के अतिरिक्त आप ऐप पर विशेष देवी साधनाएँ भी कर सकते हैं ।ये साधनाएँ हर वर्ष एक निश्चित समयावधि के लिए उपलब्ध होती हैं।
नवदुर्गा साधना: देवी माँ के नौ रूपों की यह शक्तिशाली साधना नवरात्रि समय में (वर्ष में चार बार , नौ दिनों के लिए) उपलब्ध होती है । इस अवधि के दौरान, आप ऐप पर जप और यज्ञ कर सकते हैं।
श्री सूक्तम् साधना: माँ लक्ष्मी (श्री) की यह वैदिक साधना उनकी कृपा, समृद्धि और धन-संपदा की प्राप्ति के लिए सबसे शक्तिशाली मानी जाती है।यह साधना दीपावली के अवसर पर उपलब्ध होगी।
इसके अतिरिक्त, ऐप पर पंचांग के अनुसार आप अन्य देवी पूजाएँ और अनुष्ठान कर सकते हैं । इनके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे मासिक न्यूज़लेटर की सदस्यता लें ।
मंत्र साधना के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए मन में आस्था और भक्ति का होना बहुत आवश्यक है। देवी माँ के किसी भी स्वरूप से जुड़कर अपनी यात्रा आरंभ करें। पूजा को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं। माँ की कृपा से आप सभी देवी स्वरूपों में उनकी उपस्थिति को अनुभव कर पाएँगे।
नारायणी नमोस्तुते!
We are proud Sanatanis, and spreading Sanatan values and teachings, our core mission. Our aim is to bring the rich knowledge and beauty of Sanatan Dharm to every household. We are committed to presenting Vedic scriptural knowledge and practices in a simple, accessible, and engaging manner so that people can benefit and internalize them in their lives.
Presented By Team Sadhana
Leave a comment
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts.
Related Articles
श्री ललिता सहस्रनाम क्या है?
कौन है माँ ललिता त्रिपुर सुंदरी ?
श्री ललिता सहस्रनाम की उत्पत्ति का रहस्य क्या है ?
ललिता सहस्रनाम का महत्व