मुझे रुद्राभिषेक का प्रसादम् कैसे मिल सकता है?

मुझे रुद्राभिषेक का प्रसादम् कैसे मिल सकता है?

इस ब्लॉग के माध्यम से आप रुद्राभिषेक के पश्चात प्रदान किए जाने वाले प्रसादम् के संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे। 

प्रसादम् अर्थात् ईश्वर का आशीर्वाद

सनातन धर्म में हर वस्तु को ईश्वर को अर्पित करने के रूप में देखा जाता है। हमारे सभी कार्य, वचन, यहाँ तक कि भोजन भी ईश्वर को समर्पित होता हैं। घरों और मंदिरों में, भोजन (नैवेद्य) का भोग सर्वप्रथम भगवान को ही लगाया जाता है। पूजा के पश्चात चढ़ाया गया यह भोग प्रसादम् बन जाता है, जिसका अर्थ है ‘ईश्वर की दिव्य कृपा’ या ‘आशीर्वाद’। जब भक्त प्रसादम् ग्रहण करते हैं, तो वे वास्तव में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। प्रसादम् हमारे मन, शरीर और आत्मा को शुद्ध करता है।

प्रसादम् के विभिन्न प्रकार  

प्रसादम् विभिन्न प्रकार का हो सकता है। खाद्य सामग्री के अतिरिक्त, भगवान को अर्पित पुष्प, तुलसी के पत्ते, और मालाएँ भी प्रसादम् के रूप में वितरित की जाती हैं। भगवान शिव की पूजा में विभूति (पवित्र भस्म) और रुद्राक्ष का विशेष महत्व है; इन्हें पूजा के पश्चात प्रसादम् के रूप में दिया जाता है।

विभूति और रुद्राक्ष  

भगवान शिव, परम योगी हैं, वे अपने शरीर पर विभूति (भस्म) धारण करते हैं। भस्म अस्थायी भौतिक संसार से वैराग्य का निरंतर स्मरण करवाता है। विभूति जीवन के शाश्वत चक्र का प्रतीक है। अंततः सब कुछ राख में मिल जाता है, और इसी विध्वंस से नव सृजन और परिवर्तन आता है। विभूति भगवान शिव की ऊर्जा को भक्त तक पहुँचाने का एक उत्तम माध्यम है।  

इसी प्रकार, रुद्राक्ष भी भगवान रुद्र (शिव) की संरक्षात्मक ऊर्जा को वहन करता है। 'रुद्राक्ष' का अर्थ है रुद्र के नेत्र। ऋग्वेद में उल्लेख है, "रुक् द्रवयति इति रुद्र" अर्थात, भगवान रुद्र  दुःख के अश्रुओं को आनंद के अश्रुओं में परिवर्तित कर, कष्ट को समाप्त कर देते हैं। अनेक वैदिक ग्रंथों के अनुसार, रुद्राक्ष के बीज भगवान शिव के अश्रुओं से निर्मित हैं। रुद्राक्ष पवित्र ऊर्जा का एक शक्तिशाली संवाहक है।

महाशिवरात्रि रुद्राभिषेक प्रसादम्  

श्री बद्रिका आश्रम में रुद्राभिषेक कार्यक्रम में स्वामी जी द्वारा श्री हरि विग्रह पर विभूति (भस्म) और रुद्राक्ष की माला अर्पित की जाएगी। ये मालाएँ प्रसादम् के रूप में उपलब्ध होंगी। प्रसादम् के स्लॉट सीमित हैं, इसलिए साधना ऐप पर आज ही बुकिंग करें!  

प्रसादम् का विवरण:  

प्रसादम् बॉक्स   

  • 1 रुद्राक्ष माला
  • 100 ग्राम पंचमेवा
  • 5 ग्राम विभूति (पवित्र भस्म)  

प्रसादम् का मूल्य:  

भारत: ₹1100  

विदेश: $51  


कुल प्रसादम् स्लॉट:
मात्र 2000 बॉक्स

सभी प्रसादम् बॉक्स आपके पंजीकृत पते (एड्रेस) पर 28 फरवरी, 2026 को भेज दिए जाएंगे।

Thanks For Reading
If this blog added value to your spiritual journey, please share it with your loved ones. Feel free to leave a comment or tell us what spiritual topics you would like us to write about next.
Back to blog

Leave a comment

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts.

We are proud Sanatanis, and spreading Sanatan values and teachings, our core mission. Our aim is to bring the rich knowledge and beauty of Sanatan Dharm to every household. We are committed to presenting Vedic scriptural knowledge and practices in a simple, accessible, and engaging manner so that people can benefit and internalize them in their lives.

Presented By Team Sadhana