महाशिवरात्रि रुद्राभिषेक कार्यक्रम के बाद ऐप पर रुद्राभिषेक कैसे करें?

महाशिवरात्रि रुद्राभिषेक कार्यक्रम के बाद ऐप पर रुद्राभिषेक कैसे करें?

यह ब्लॉग आपको ऐप पर भगवान शिव से संबंधित विभिन्न शिव अभिषेक, विशेष रूप से रुद्राभिषेक, तथा अन्य वैदिक अनुष्ठानों के बारे में मार्गदर्शन देगा।

आपने श्री रुद्राभिषेक के बारे में पढ़ा या इसमें सम्मिलित हुए हैं। जब एक भक्त अपने आराध्य के साथ संबंध स्थापित कर लेता है, तो वह सदैव ही उनका आशीर्वाद और कृपा पाने की कामना रखता है। साथ ही, वह अपने इष्ट के साथ अपना संबंध गहरा करने का भी प्रयास करता है। क्या आप शक्तिशाली रुद्राभिषेक के माध्यम से अपनी भक्ति भगवान शिव को अर्पित करना चाहेंगे? यदि हाँ, तो साधना ऐप इसके लिए सबसे उपयुक्त माध्यम है। यहाँ आप भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं और अन्य वैदिक अनुष्ठानों में भी सहजता से भाग ले सकते हैं।

 रूद्राभिषेक के चरण
- साधना ऐप की होम स्क्रीन पर ‘कैलाश’ (भगवान शिव के निवास) पर स्पर्श करें।
- स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कमल के पुष्प पर स्पर्श कर मंदिर में प्रवेश करें।
- पाँच वैदिक अनुष्ठानों में से "देवाभिषेक" का चयन करने के लिए स्पर्श करें। 
- रुद्राभिषेक (23 मिनट) चुनने के लिए ‘रुद्रम’ पर स्पर्श करें।
- आप अपनी इच्छानुसार टूडी या थ्रीडी व्यू का विकल्प चुन सकते हैं।
- अपनी स्क्रीन पर आने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करें, हाईलाईट की गई साम्रगियों पर स्पर्श करें और अभिषेक को पूर्ण करें।
 -आप चाहें तो मंत्र पढ़ सकते हैं, साथ में जप सकते हैं या केवल सुनकर भक्ति में लीन हो सकते हैं।  
ऐप पर  भगवान शिव के दो अन्य अभिषेक, शिवाष्टकम् के साथ संक्षिप्त अभिषेक (4 मिनट) और वेदसार स्तोत्र के साथ मध्यम अभिषेक (13 मिनट) उपलब्ध हैं। बाद में आप इन दो अभिषेक के माध्यम से भी भगवान शिव की भक्ति कर सकते हैं।

अत्यधिक सरल और प्रभावी 
साधना ऐप के माध्यम से रुद्राभिषेक करना न केवल सरल है, बल्कि यह आपको अपनी व्यस्ततम जीवनशैली में उपलब्ध समयानुसार भगवान शिव से जुड़ने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। आप चाहें तो किसी अन्य अनुष्ठान के माध्यम से भी भगवान शिव की आराधना कर सकते है। इस अद्भुत सुविधा का लाभ अवश्य लें और भगवान शिव के साथ एक गहन संबंध स्थापित करें।

शिव भक्तों के लिए अन्य अनुष्ठान
अभिषेक के अतिरिक्त आप चार अन्य वैदिक अनुष्ठानों ( जप,  नित्य पूजा, साधना, यज्ञ) के माध्यम से भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं। प्रदोष जैसी विशेष अवधियों (पर्वों) के दौरान, ऐप पर  आपको विशिष्ट साधनाओं को करने का सुझाव दिया जाता है। हमारे मासिक न्यूज़लेटर के लिए साइन अप करें और आगामी सभी अनुष्ठानों और साधनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं!

Thanks For Reading
If this blog added value to your spiritual journey, please share it with your loved ones. Feel free to leave a comment or tell us what spiritual topics you would like us to write about next.
Back to blog

Leave a comment

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts.

We are proud Sanatanis, and spreading Sanatan values and teachings, our core mission. Our aim is to bring the rich knowledge and beauty of Sanatan Dharm to every household. We are committed to presenting Vedic scriptural knowledge and practices in a simple, accessible, and engaging manner so that people can benefit and internalize them in their lives.

Presented By Team Sadhana

महादेव का आशीर्वाद

प्रसादम् के रूप में आपको:

  1. एक रुद्राक्ष माला प्राप्त होगी, जो महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक के दौरान पूजनीय ओम स्वामी जी द्वारा श्री हरि को अर्पित की जाएगी
  2. आपको 100 ग्राम पंचमेवा
  3. 5 ग्राम पवित्र विभूति

नोट: यह भस्म श्री बद्रीका आश्रम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ॐ स्वामी द्वारा अर्पित रुद्राभिषेक से प्राप्त है।

सीमित मात्रा में प्रसाद उपलब्ध है।

अभी बुक करें!

सिद्धों का प्रामाणिक ज्ञान

अब हिमालयी सिद्ध ओम स्वामी के द्वारा आपके लिए सुलभ किया गया