मैं ऐप पर रुद्राभिषेक कैसे करूँ?

मैं ऐप पर रुद्राभिषेक कैसे करूँ?

जब एक भक्त अपने आराध्य के साथ संबंध स्थापित कर लेता है, तो वह सदैव ही उनका आशीर्वाद और कृपा पाने की कामना रखता है। साथ ही, वह अपने इष्ट के साथ अपना संबंध गहरा करने का भी प्रयास करता है। क्या आप शक्तिशाली रुद्राभिषेक के माध्यम से अपनी भक्ति भगवान शिव को अर्पित करना चाहेंगे? यदि हाँ, तो साधना ऐप इसके लिए सबसे उपयुक्त माध्यम है। यहाँ आप भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं और अन्य वैदिक अनुष्ठानों में भी सहजता से भाग ले सकते हैं।


 रूद्राभिषेक के चरण

  •  साधना ऐप की होम स्क्रीन पर ‘कैलाश’ (भगवान शिव के निवास) पर स्पर्श करें।
  •  स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कमल के पुष्प पर स्पर्श कर मंदिर में प्रवेश करें।
  •  पाँच वैदिक अनुष्ठानों में से "देवाभिषेक" का चयन करने के लिए स्पर्श करें। 
  •  रुद्राभिषेक (23 मिनट) चुनने के लिए ‘रुद्रम’ पर स्पर्श करें।
  • आप अपनी पसंद के अनुसार 2D या 3D व्यू और पोर्ट्रेट या लैंडस्केप व्यू चुन सकते हैं।
  • इसी प्रकार, आप अभिषेक के लिए ऐप में किसी अन्य स्थान भी चुन सकते हैं।
  • अपनी स्क्रीन पर आने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करें, हाईलाईट की गई साम्रगियों पर स्पर्श करें और अभिषेक को पूर्ण करें।
  • आप चाहें तो मंत्र पढ़ सकते हैं, साथ में जप सकते हैं या केवल सुनकर भक्ति में लीन हो सकते हैं।  
  • ऐप पर  भगवान शिव के दो अन्य अभिषेक, शिवाष्टकम् के साथ संक्षिप्त अभिषेक (4 मिनट) और वेदसार स्तोत्र के साथ मध्यम अभिषेक (13 मिनट) उपलब्ध हैं। बाद में आप इन दो अभिषेक के माध्यम से भी भगवान शिव की भक्ति कर सकते हैं।


अत्यधिक सरल और प्रभावी 

साधना ऐप के माध्यम से रुद्राभिषेक करना न केवल सरल है, बल्कि यह आपको अपनी व्यस्ततम जीवनशैली में उपलब्ध समयानुसार भगवान शिव से जुड़ने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। आप चाहें तो किसी अन्य अनुष्ठान के माध्यम से भी भगवान शिव की आराधना कर सकते है। इस अद्भुत सुविधा का लाभ अवश्य लें और भगवान शिव के साथ एक गहन संबंध स्थापित करें।


शिव भक्तों के लिए अन्य अनुष्ठान

 अभिषेक के अतिरिक्त आप चार अन्य वैदिक अनुष्ठानों ( जप,  नित्य पूजा, साधना, यज्ञ) के माध्यम से भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं। प्रदोष जैसी विशेष अवधियों (पर्वों) के दौरान, ऐप पर  आपको विशिष्ट साधनाओं को करने का सुझाव दिया जाता है। हमारे मासिक न्यूज़लेटर के लिए साइन अप करें और आगामी सभी अनुष्ठानों और साधनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें।

साधना से संभव है!

Written by: Team Sadhana
हमारा मूल उद्देश्य सनातन धर्म के गहन ज्ञान और अनुपम सौंदर्य को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाना है। हमें सनातनी होने पर गर्व है, और इसकी शिक्षाओं तथा परंपराओं का प्रचार-प्रसार करना ही हमारी साधना है। हमारा प्रयास है कि वैदिक धर्म और शास्त्रों की गूढ़ शिक्षाएँ आमजन तक सरल, सहज और रोचक ढंग से प्रस्तुत की जाएँ, ताकि अधिकाधिक लोग इससे लाभान्वित होकर अपने जीवन में सनातन धर्म के मूल्यों को आत्मसात कर सकें।
Back to blog

Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts.

Leave a comment

सिद्धों का प्रामाणिक ज्ञान

अब हिमालयी सिद्ध ओम स्वामी के द्वारा आपके लिए सुलभ किया गया