Skip to product information
1 of 4

The Ancient Science of Mantras (Hindi)

The Ancient Science of Mantras (Hindi)

Regular price Rs. 399.00
Regular price Sale price Rs. 399.00
% OFF Sold out
Taxes included. Shipping calculated at checkout.
🎁 Special Offer Just For You!
Your Exclusive Price ₹379.05
SAVE 5%🌟 First order discount
Sign in or create account to unlock more exclusive deals!
🛒 Sign Up & Save
5% OFF your first sacred purchase (applies immediately!)
🔮 Lifetime Savings Journey
🪔 Spend total of ₹2,000 → 3% OFF all future orders
🌟 Spend total of ₹6,000 → 5% OFF all future orders
📿 Buy any Sadhana Tablet → 7% OFF all future orders
Description

“यथा देवे तथा मंत्रे, यथा मंत्रे तथा गुरौ”  (तंत्रराज तंत्रम्, 1.30)  

अर्थात्, ओ देवी, भगवान शिव कहते हैं कि मंत्र और देवता में कोई अंतर नहीं है; मंत्र ही स्वयं भगवान हैं।

मंत्रों की आध्यात्मिक शक्ति आज भी उतनी ही अखंड और प्रभावशाली है जितनी हज़ारों वर्ष पूर्व थी। उनका सही उच्चारण हमारे मन, शरीर और ऊर्जा तंत्र को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। मंत्र साधना से सब कुछ संभव है, और इसका अभ्यास आपके जीवन में अद्भुत परिवर्तन ला सकता है।

अब प्रश्न उठता है कि इस मंत्र-साधना के पथ पर आगे कैसे बढ़ा जाए। निश्चित ही मंत्र-साधना की परंपरा से जुड़े कोई गुरु मार्गदर्शन दे सकते हैं, किंतु ऐसे गुरु का मिलना सरल नहीं है, जो स्वयं मंत्रों का गहन एवं असीम अनुभव रखते हों। फिर भी, गुरु के अभाव में क्या हम अपनी मंत्र साधना यात्रा आरंभ न करें? ऐसा विचार उचित नहीं।

इसी उद्देश्य से हिमालय के तपस्वी ओम स्वामी जी ने ‘प्राचीन मंत्र विज्ञान’ पुस्तक की रचना की। यह पुस्तक साधकों के लिए मार्गदर्शक है, जो मंत्र साधना के रहस्यों को समझने, अभ्यास करने और जीवन में उसके अद्भुत प्रभावों का अनुभव करने में मदद करती है।

ओम स्वामी जी ने गुरु-शिष्य परंपरा की प्राचीन गोपनीयताओं से हटकर, पहली बार मंत्र साधना के सभी मूलभूत रहस्यों और आवश्यकताओं को सहज और स्पष्ट रूप में समझाया है, ताकि एक समर्पित साधक को सही दिशा प्राप्त हो सके। अपने दशकों के प्रत्यक्ष अनुभव और गहन साधना के आधार पर, स्वामी जी सरल भाषा, कहानियों और हल्के-फुल्के विनोद के माध्यम से समझाते हैं:

  • मंत्रों की व्युत्पत्ति कैसे हुई?
  • सही मंत्र का चयन कैसे करें?
  • मंत्रों को जागृत कैसे करें ?
  • कुछ विशेष साधनाओं के लिए चरणबद्ध मार्गदर्शन।
  • मंत्र साधना में सफलता पाने का मार्ग।
  • और मंत्र साधना से संबंधित अन्य सभी आवश्यक बातें।

प्राचीन मंत्र विज्ञान पुस्तक सहज और रोचक शैली में लिखी गई एक अद्भुत कृति है, जो आत्म-परिवर्तन की राह पर आपके लिए सच्चे मार्गदर्शक की भूमिका निभाती है। इसमें वर्णित प्रत्येक मंत्र स्वयं स्वामी जी द्वारा जागृत किया गया है और साधनाओं का अभ्यास उन्होंने वर्षों तक किया। इन साधनाओं में प्रमुख हैं—गणेश साधना, गुरु साधना, गायत्री साधना, और श्रीसूक्तम् साधना। यही कारण है कि यह पुस्तक केवल सिद्धांत नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष अनुभव का सार है। इसमें साधना की जटिल पद्धति को अत्यंत सरल ढंग से समझाया गया है।

यह पुस्तक हर उस साधक के लिए एक विश्वसनीय साथी है, जो अपनी आध्यात्मिक यात्रा का पहला कदम रखना चाहता है। यह पुस्तक आपको एक गुरु की तरह साधना के रहस्यों से परिचित कराती है और जीवन में गहन परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करती है।

View full details

FAQ'S

What is "The Ancient Science of Mantras" about?

This book, written by Om Swami, provides a comprehensive guide to the practice of mantras for material and spiritual fulfillment. It covers the origin, power, and usage of mantras and offers practical steps to succeed in mantra sadhana.

Who is the author of this book?

The author is Om Swami, a Himalayan ascetic and bestselling author, who shares his decades of first-hand experiences and practice of mantra sadhana. His approach is simple, engaging, and practical.

What will I learn from this book?

You will learn about the origin of mantras, why and how they work, how to choose and invoke a mantra, and how to succeed in mantra sadhana without the need for a human guru. It is a practical guide to unlocking the power of mantras for personal transformation.

Is this book suitable for beginners?

Yes, this book is designed for both beginners and advanced practitioners. Om Swami explains complex concepts in a simple and relatable way, making it easy for anyone to start their mantra practice.

What makes this book different from other books on mantras?

This book stands out because it provides a unique and transparent approach to mantra sadhana, offering practical wisdom that has been personally verified by Om Swami through years of practice. It breaks away from the traditional secrecy and presents the teachings in an accessible manner.

Made with ❤️ in 🇮🇳

When you buy from the Sadhana Shop, you help revive and preserve Sanatana Dharma for future generations.