अम्बुबाची मेला २०२६: कामाख्या मंदिर का सबसे बड़ा महोत्सव

अम्बुबाची मेला २०२६: कामाख्या मंदिर का सबसे बड़ा महोत्सव

असम की रहस्यमयी नीलाचल पहाड़ियों के शिखर पर स्थित माँ कामाख्या मंदिर शाक्त परंपरा का एक प्रमुख केंद्र है। 'कालिका पुराण' जैसे प्राचीन धर्मग्रंथों में 51 शक्तिपीठों में इसे सर्वाधिक शक्तिशाली माना गया है। मान्यता है कि यही वह स्थान है जहाँ भगवान शिव के शोकमग्न तांडव के दौरान देवी सती की योनि गिरी थी। यहाँ आद्य शक्ति की केवल आराधना ही नहीं होती, बल्कि उनके जीवनदायिनी, सृजनमयी और दिव्य स्वरूप का भी उत्सव मनाया जाता है। 

हर वर्ष आषाढ़ मास में, जब वर्षा की बूँदें धरती माँ को तृप्त करती हैं, तब लाखों साधक, तांत्रिक और श्रद्धालु अम्बुबाची मेले में सम्मिलित होने के लिए कामाख्या धाम पहुँचते हैं। यह एक अद्वितीय उत्सव है, जो देवी माँ के वार्षिक रजस्वला काल का सम्मान करता है।

स्थानीय लोगों द्वारा ‘अमोती’ या ‘अमेती’ कहलाने वाला अम्बुबाची मेला एक प्रमुख शाक्त उत्सव होने के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन भी है। 

आइए, अंबुबाची मेले की आध्यात्मिक महिमा और माँ कामाख्या के उन शाश्वत रहस्यों में गोता लगाएँ, जहाँ मानव प्रकृति और दिव्यता के बीच के गूढ़ रहस्य प्रकट होते हैं। 

प्रमुख बातें

अम्बुबाची मेला 2026 की तिथियाँ एवं समय-सारिणी

अम्बुबाची मेला महोत्सव प्रतिवर्ष असमिया/बांग्ला पंचांग के अनुसार आषाढ़ (जून) मास में वर्षा ऋतु के दौरान आयोजित होता है।यहाँ कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत है:

तिथि

आयोजन

22 जून (सोमवार)

प्रातः प्रवृत्ति (आरम्भ) अनुष्ठानों के उपरान्त मंदिर के द्वार बंद कर दिए जाते हैं।

23, 24, 25 जून (मंगलवार, बुधवार, गुरुवार)

मंदिर के द्वार बंद रहते हैं, क्योंकि इस अवधि में माँ कामाख्या के रजस्वला होने की मान्यता है।

26 जून (शुक्रवार)

प्रातः निवृत्ति (समापन) अनुष्ठानों के उपरान्त मंदिर के  द्वार पुनः खोल दिए जाते हैं।


भक्तजन 26 जून (शुक्रवार) को गर्भगृह के भीतर माँ के दर्शन कर सकते हैं तथा प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं।

स्रोत: newslivetv.com

कामाख्या मन्दिर की विशेषता

ब्रह्माण्डीय उद्गम तथा योनि पीठ

प्राचीन प्राग्ज्योतिषपुर (वर्तमान गुवाहाटी) के नीलाचल पर्वत पर स्थित कामाख्या मंदिर सनातन परंपरा के सर्वाधिक पूजनीय शक्तिपीठों में से एक है, जो अपनी अद्वितीय आध्यात्मिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है।अन्य पारंपरिक मंदिरों से भिन्न, कामाख्या मंदिर में देवी माँ का कोई विग्रह (मूर्ति) नहीं है। यहाँ उपासना का केंद्र योनि पीठ है, जो गर्भगृह के भीतर स्थित एक प्राकृतिक शिलाखण्ड में विद्यमान है। इस शिलाखण्ड में लगभग 10 इंच लंबी एक प्राकृतिक विदीर्ण रेखा (प्राकृतिक दरार) है, जिसे देवी के पवित्र स्वरूप के रूप में पूजा जाता है।

यहाँ एक प्राकृतिक भूमिगत जलस्रोत का जल निरंतर प्रवाहित होता रहता है, जो इस स्थान के आध्यात्मिक महत्व को बढ़ाता है। पुराणों के अनुसार, जब भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से देवी सती के शरीर को खंडित किया, तब उनकी योनि इस पवित्र स्थल पर गिरी थी। इसी कारण कामाख्या मंदिर को प्रमुख शक्तिपीठों में गिना जाता है। यह मंदिर सृष्टि, शक्ति और मातृत्व के दिव्य स्वरूप का प्रतीक है तथा आज भी श्रद्धालुओं के लिए गहन आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है।

नरकासुर की कथा तथा आध्यात्मिक शिक्षाएँ

माँ कामाख्या मंदिर का संबंध कई पौराणिक कथाओं से है, जिनमें असुरराज नरकासुर की कथा सबसे प्रसिद्ध है। लोककथाओं के अनुसार, असुर नरकासुर ने देवी कामाख्या से विवाह करने की इच्छा व्यक्त की। देवी ने उसके सामने एक शर्त रखी कि उसे एक ही रात में नीलाचल पर्वत तक पहुँचने के लिए एक भव्य मंदिर और सीढ़ियों का निर्माण करना होगा।

जब नरकासुर अपना कार्य पूरा करने के निकट था, तब देवी ने अपनी माया से एक मुर्गे को समय से पहले बाँग देने के लिए प्रेरित किया। मुर्गे की बाँग सुनकर नरकासुर को लगा कि रात्रि समाप्त हो गई है और वह शर्त पूरी नहीं कर सका। इस प्रकार देवी ने उसके अहंकार का नाश किया।

यह कथा तथा बाद में भगवान कृष्ण द्वारा नरकासुर के वध का प्रसंग एक गहन आध्यात्मिक संदेश देता है। यह सिखाता है कि अहंकार से युक्त शक्ति अंततः विनाश का कारण बनती है। साथ ही, यह भी दर्शाता है कि देवी की कृपा बल, अधिकार या महत्त्वाकांक्षा से प्राप्त नहीं की जा सकती, बल्कि केवल श्रद्धा, विनम्रता और पूर्ण समर्पण के माध्यम से ही मिलती है।

तंत्र तथा गूढ़ आध्यात्मिक अनुभूति का प्रधान केन्द्र

योनि स्तम्भं जगत्सर्वं यस्यां उत्पत्तिहेतवः।

तस्यां पूज्यतमे देशे कामरूपे निवासिनी॥

                                                                             -कालिका पुराण

"योनि समस्त सृष्टि और जीवन का मूल स्रोत है, और उसी परम पवित्र भूमि में माँ कामाख्या निवास करती हैं।"

इस श्लोक के अनुसार, माँ कामाख्या का पवित्र धाम सृष्टि की मूल शक्ति का प्रतीक है। इसलिए यह स्थल केवल एक मंदिर या तीर्थ नहीं, बल्कि सृष्टि, चेतना और सृजन के दिव्य स्रोत के रूप में पूजनीय है।

कामाख्या में पूजित योनि पीठ प्रकृति के अत्यंत निकट और आद्य शक्ति का प्रतीक है। इसी कारण यह स्थान तांत्रिक साधना, मंत्रशास्त्र और गूढ़ आध्यात्मिक परंपराओं के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हुआ।

वैदिक परंपरा के अनेक केंद्रों में जहाँ बाह्य अनुष्ठानों और विधियों पर विशेष बल दिया जाता है, वहीं कामाख्या के चारों ओर फैले घने वन, गुफाएँ और नदियाँ साधकों, सिद्धों तथा योगियों को गहन साधना के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करती थीं। माना जाता है कि यहाँ वे माँ की दिव्य शक्ति का अनुभव करते हुए आत्मिक परिवर्तन और आध्यात्मिक उन्नति के लिए साधना करते थे।

अम्बुबाची मेला क्यों मनाया जाता है?

कामाख्या मंदिर में देवी की उपासना मुख्य रूप से माँ त्रिपुर सुंदरी के रूप में की जाती है। अम्बुबाची मेला माँ कामाख्या के वार्षिक रजस्वला (मासिक धर्म) काल के सम्मान में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। 

तांत्रिक परंपरा के अनुसार, इस अवधि के दौरान लगातार तीन दिनों तक मंदिर के कपाट बंद रखे जाते हैं। मान्यता है कि इस समय माँ कामाख्या रजस्वला होती हैं और विश्राम करती हैं। इस दौरान गर्भगृह में स्थित पवित्र योनि पीठ से प्रवाहित होने वाला जल लाल आभा लिए हुए दिखाई देता है।

चौथे दिन विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठानों के बाद मंदिर के द्वार पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाते हैं। इस अवसर पर लाखों भक्त माँ के दर्शन और प्रसाद प्राप्त करने के लिए कामाख्या मंदिर पहुँचते हैं।

स्रोत: tripurastarnews.com

भक्तों को प्रसाद के रूप में दो पवित्र वस्तुएँ प्राप्त होती हैं। 

  • अंगोदक-  गर्भगृह में स्थित पवित्र योनि पीठ से प्रवाहित होने वाला लालिमा लिए हुए भूमिगत जल, जिसे देवी से संबधित और अत्यंत पवित्र माना जाता है।
  • अंगवस्त्र अथवा रक्तवस्त्र -  लाल वस्त्र का वह टुकड़ा, जिसे तीन दिनों तक इस पवित्र जल में रखा जाता है। इसे देवी की सृजनशक्ति से अभिमंत्रित और अत्यंत पावन माना जाता है।

अम्बुबाची पर्व के समय होने वाले तांत्रिक अनुष्ठान

अम्बुबाची मेले का सम्बन्ध प्राचीन काल से ही कौलाचार तथा शाक्त तंत्र से रहा है। तांत्रिक परम्परा में इस काल को निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से अत्यन्त शक्तिशाली माना गया है:

  • मंत्रसिद्धि
  • शक्ति उपासना
  • यंत्र पूजा
  • भैरवी साधना
  • महाविद्या तथा योगिनी उपासना
  • पुरश्चरण
  • आंतरिक रूपांतरण

इन साधनाओं की पद्धतियाँ अत्यंत विविध होती हैं और उनका स्वरूप साधक की परंपरा तथा दीक्षा पर निर्भर करता है। इनमें से अनेक साधनाएँ गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत गोपनीय रखी जाती हैं। यही कारण है कि इनके बारे में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध विवरण प्रायः सीमित या सांकेतिक होते हैं, क्योंकि प्रामाणिक तांत्रिक परंपराएँ सामान्यतः प्रचार और सार्वजनिक प्रदर्शन से दूर रहती हैं।

विशेष रूप से अघोरी और कौल परंपरा के साधक कामाख्या को उन प्रमुख शक्तिपीठों में मानते हैं, जहाँ भय, अहंकार, मृत्यु-बोध और माया का सामना कर उनसे ऊपर उठने की साधना की जाती है।

आधुनिक विवरणों में अम्बुबाची महोत्सव को भारत के सबसे बड़े तांत्रिक समागमों में से एक माना जाता है।

'तंत्र साधना' ऐप में माँ त्रिपुर सुंदरी की विशेष उपासना

हिमालयी तपस्वी ओम स्वामी द्वारा निर्मित 'तंत्र साधना' ऐप सभी आध्यात्मिक साधकों को दश महाविद्याओं (तंत्र की दस ज्ञानस्वरूपा देवियों) के लोकों की वर्चुअल 3D यात्रा कराता है। इस ऐप में साधक दिव्याचार (मानसिक उपासना की तांत्रिक पद्धति) के माध्यम से दश महाविद्याओं को जागृत कर सकते हैं।

गुप्त शक्तिपीठ

गुप्त शक्तिपीठ एक विशेष लोक है, जो महाविद्या क्षेत्र में केवल उन पावन अवसरों पर प्रकट होता है जो महाविद्या उपासना के लिए अत्यंत शक्तिशाली माने जाते हैं, जैसे नवरात्रियाँ और देवी जयंतियाँ।

यह शक्तिपीठ सभी साधकों को उस अवसर की महाविद्या की उपासना करने की सुविधा प्रदान करता है, चाहे ऐप में उनकी मुख्य यात्रा की प्रगति किसी भी स्तर पर क्यों न हो। इसमें माँ के ध्यान श्लोक और तांत्रिक मंत्र के जप जैसे सरल अनुष्ठान करने होते हैं।

अम्बुबाची मेले के समय माँ त्रिपुर सुंदरी का गुप्त शक्तिपीठ

अम्बुबाची मेले के दौरान माँ त्रिपुरा सुंदरी का गुप्त शक्तिपीठ खुला रहेगा, जिससे सभी साधकों को आध्यात्मिक शक्ति से परिपूर्ण इन 3 दिनों में उनके ध्यान श्लोक और पंचदशी मंत्र का इच्छानुसार जितनी बार चाहें उतनी बार जप करने का अवसर प्राप्त होगा। आप मंत्रों का जप कर सकते हैं और साथ ही ओम स्वामी जी की वाणी में इन जागृत मंत्रों का श्रवण भी कर सकते हैं।

गुप्त शक्तिपीठ की तिथियाँ एवं समय :

प्रारम्भ : 22 जून (सोमवार) को दोपहर 4.00 बजे

समापन : 26 जून (शुक्रवार) को प्रातः 9.00 बजे

जगन्माता सर्वत्र व्याप्त हैं। आप जहाँ भी हों, उनकी कृपा का आशीर्वाद प्राप्त करें और उन्हें परम सृष्टिकर्त्री के रूप में सम्मान अर्पित करें।

Download Tantra Sadhana App

*इस ब्लॉग में प्रयुक्त सभी चित्र प्रतीकात्मक हैं और एआई द्वारा निर्मित किए गए हैं।

Thanks For Reading
If this blog added value to your spiritual journey, please share it with your loved ones. Feel free to leave a comment or tell us what spiritual topics you would like us to write about next.
Back to blog

We are proud Sanatanis, and spreading Sanatan values and teachings, our core mission. Our aim is to bring the rich knowledge and beauty of Sanatan Dharm to every household. We are committed to presenting Vedic scriptural knowledge and practices in a simple, accessible, and engaging manner so that people can benefit and internalize them in their lives.

Presented By Team Sadhana