आंतरिक युद्धभूमि: असुरों से यह युद्ध क्या है और यह कहाँ लड़ा जाता है?

आंतरिक युद्धभूमि: असुरों से यह युद्ध क्या है और यह कहाँ लड़ा जाता है?

भक्ति संत कबीरदास जी कहते हैं—
"बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय,
जो मन खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय।"
(मैं दूसरों में बुराई खोजता रहा, पर कुछ नहीं मिला। जब अंतर्मन में झाँका, तो पाया कि मुझसे बुरा कोई नहीं।)दूसरों में बुराई खोजता रहा, पर कुछ नहीं मिला। जब अंतर्मन में झाँका, तो पाया कि मुझसे बुरा कोई नहीं।)

शास्त्रों में वर्णित असुर केवल बाहरी पात्र नहीं हैं। वे कोई काल्पनिक राक्षस मात्र नहीं, बल्कि उनके पीछे एक गहरा आध्यात्मिक उद्देश्य छिपा है। उनका विकराल स्वरूप, सिर पर सींग, और संपूर्ण शुभता को नष्ट कर देने वाली शक्ति—ये सभी प्रतीकात्मक हैं। हमें उनके रूप से आगे बढ़कर उनके अर्थ को समझना चाहिए।

ये असुर हमारे भीतर की नकारात्मक प्रवृत्तियों का प्रतीक हैं। वास्तव में असली युद्ध तो हमारे मन में चलता है,सत्त्व (पवित्रता) और तमस (अज्ञानता) के बीच का द्वंद्व, जिसे हम प्रतिदिन झेलते हैं। जब साधक इन असुरों को जीतता या नष्ट करता है, तो यह उसकी साधना की प्रगति का संकेत होता है। शरीर में छह मुख्य चक्र माने गए हैं, और सातवाँ है सहस्रार। दुर्गा सप्तशती में छह असुर-वर्गों का उल्लेख आता है, और सातवाँ स्तर है सूरत और समाधि—यानी आत्मबोध और पूर्ण एकत्व की अवस्था। आइए, नवदुर्गा की कथाओं में वर्णित कुछ असुरों के माध्यम से इन संघर्षों के गूढ़ अर्थ को समझने का प्रयास करें।

महाबली महिषासुर

महिषासुर वासना और क्रोध का प्रतीक है, ये दोनों भावनाएँ ऊर्जा का प्रचंड विस्फोट उत्पन्न करती हैं। यदि इन्हें नियंत्रित न किया जाए, तो ये किसी भी साधक को पतन की ओर ले जा सकती हैं। इन पर नियंत्रण पाने के लिए देवी माँ साधक की सहायता हेतु प्रकट होती हैं। एक सजग साधक वासना और क्रोध की ऊर्जा को परिवर्तित कर उसे सकारात्मक दिशा में प्रयोग करता है। जब यह महिषासुर रूपी बाधा पार हो जाती है, तब साधक साधना में आगे बढ़ता है।

धूम्रलोचन: भ्रम और व्याकुलता का स्वरूप

धूम्रलोचन (शुंभ-निशुंभ का शक्तिशाली सेनापति) साधना की अगली अवस्था में सामने आता है। ‘धूम्र’ का अर्थ है धुआँ, और ‘लोचन’ का अर्थ है दृष्टि। धूम्रलोचन भ्रम और व्याकुलता का प्रतीक है। जब हमारे भीतर तनाव बढ़ता है, तो हमारी अंतरदृष्टि धुंधली हो जाती है। हमारी समझ और अनुभूति अस्पष्ट होने लगती है। ऐसे समय में देवी माँ धूम्रलोचन का अंत करती हैं।
इससे साधक एक ऐसी अवस्था में प्रवेश करता है जहाँ ध्वनि (श्ववण) और स्वाद (स्वादेंद्रिय) जैसे कष्ट उसे प्रभावित नहीं कर पाते।

जुनून (उग्रता) और बुद्धि का द्वंद्व: चण्ड-मुण्ड

इसके बाद साधक का सामना चण्ड और मुण्ड से होता है। संस्कृत में 'चण्ड' शब्द उग्रता, क्रूरता और हिंसा को दर्शाता है।  'मुण्ड' का अर्थ है सिर, जो बुद्धि, विचार और आंतरिक द्वंद्व का प्रतीक है। आध्यात्मिक विकास की यात्रा में यदि साधक क्रोध और उग्रता पर विजय पा भी ले, तो उन भावनाओं से उत्पन्न ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करना आवश्यक होता है।

यदि आप किसी कार्य, उद्देश्य के प्रति अत्यंत जुनूनी हैं, तो आपकी सारी ऊर्जा उसी में लग जाएगी,चाहे वह उद्देश्य शुभ हो या अशुभ। यदि यह जुनून अनियंत्रित हो जाए, तो यह साधना में विचलन यानी बाधा का कारण भी बन सकता है।विचारणीय बात यह है कि दो यात्राएँ सदैव अकेले तय की जाती हैं, एक आत्म-साक्षात्कार की ओर, और दूसरी मृत्यु की ओर। इसलिए, एक ईमानदार साधक को चाहिए कि वह अपने जुनून से ऊपर उठे और आंतरिक द्वंद्वों को सुलझाए। पश्चाताप, ग्लानि और अफ़सोस जैसी भावनाएँ साधक को विचलित कर सकती हैं। ऐसे समय में उसे शांत और दृढ़ रहना चाहिए, ताकि भावनाओं का तूफ़ान गुजर जाए।

अंतहीन इच्छाओं का प्रतीक: रक्तबीज

इसके बाद देवी माँ द्वारा जिस असुर का वध किया गया, वह है रक्तबीज। रक्तबीज इच्छाओं और आत्म-आलोचनात्मक विचारों का प्रतीक है। उसके रक्त की प्रत्येक बूंद से उसका एक नया रूप उत्पन्न हो जाता था। उसी प्रकार, एक इच्छा या नकारात्मक विचार अनेक और विचारों को जन्म देता है, और यह एक अटूट चक्र बन जाता है।ऐसे समय में, साधक को माँ काली के आक्रोश की आवश्यकता होती है। माँ काली रक्तबीज के रक्त को भूमि पर गिरने से पहले ही पी जाती हैं। ठीक वैसे ही, इच्छा और नकारात्मकता को भी उसी क्षण दृढ़ता और निर्दयता से त्याग देना चाहिए  जिस क्षण वे जन्म लें। 

द्वैत का संघर्ष: शुम्भ-निशुम्भ

अंत में देवी माँ ने जिन असुरों का वध किया, वे थे शुम्भ और निशुम्भ। वे दोनों द्वैत का प्रतीक हैं।साधना की अंतिम अवस्था में साधक को हर प्रकार के द्वैत से मुक्त होना होता है— सुख-दुख, शुभ-अशुभ, नैतिक-अनैतिक, अच्छा-बुरा, सही-गलत, धार्मिक-अधार्मिक।हमारे विचार और कर्म अक्सर लोगों की राय और सामाजिक संस्कारों से संचालित होते हैं।लेकिन साधना और माँ जगदम्बा की कृपा से साधक इन बंधनों को पार कर जाता हैऔर सच्ची स्वतंत्रता को प्राप्त करता है।माँ कालरात्रि अंधकारमयी रात्रि की देवी हैं। वे भयों की स्वीकृति का प्रतीक हैं।उनकी उपासना हमें अपने डर का सामना करने, उसे स्वीकार करने, और प्रकाश तथा मुक्ति की ओर बढ़ने की शक्ति देती है।

Thanks For Reading
If this blog added value to your spiritual journey, please share it with your loved ones. Feel free to leave a comment or tell us what spiritual topics you would like us to write about next.
Back to blog

Leave a comment

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts.

We are proud Sanatanis, and spreading Sanatan values and teachings, our core mission. Our aim is to bring the rich knowledge and beauty of Sanatan Dharm to every household. We are committed to presenting Vedic scriptural knowledge and practices in a simple, accessible, and engaging manner so that people can benefit and internalize them in their lives.

Presented By Team Sadhana

नवदुर्गा साधना करें ✨🔱

शक्तिशाली गुप्त नवदुर्गा साधना के माध्यम से देवी के नौ रूपों की उपासना करें।

Download Now →

सिद्धों का प्रामाणिक ज्ञान

अब हिमालयी सिद्ध ओम स्वामी के द्वारा आपके लिए सुलभ किया गया