चार पुरुषार्थ : मानव जीवन के चार प्रमुख स्तंभ

चार पुरुषार्थ : मानव जीवन के चार प्रमुख स्तंभ

सनातन धर्म वह अनंत धारा है, जो सृष्टि के आदि से प्रवाहित होती आ रही है और आदिकाल से मानवजाति को जीवन के शाश्वत मूल्यों की सीख दे पढ़ा रहा है। मानव जीवन को सार्थक बनाने के लिए सनातन धर्म में चार पुरुषार्थों बताये गए है — धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष। धर्म, जीवन में दीप की उस ज्योति के समान है, जो सदैव हमें सत्य के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। अर्थ, जीवन की स्थिरता का आधार है; काम, जीवन के रंगों और आनंद का उत्सव है; और मोक्ष, आत्मा का परम विश्राम-स्थल। ये चारों पुरुषार्थ मिलकर जीवन में संतुलन और पूर्णता प्रदान करते हैं। जीवन की इस यात्रा में, यदि धर्म संकल्प प्रदान करता है, तो अर्थ साधन जुटाता है; यदि काम उल्लास भरता है, तो मोक्ष मुक्ति का द्वार खोलता है। यही संतुलन, यही समरसता, सनातन जीवन-पद्धति की आत्मा है।

धर्म : नैतिकता का मार्ग

धर्म समाज में समरसता बनाए रखने वाली नैतिक दायित्वों का आधार है। रामायण में भगवान श्रीराम का जीवन इसका उत्कृष्ट उदाहरण है। श्रीराम ने धर्म के पालन के लिए कष्टों को सहर्ष स्वीकार किया। अपने पिता के वचन को निभाने के लिए, वे स्वयं के अधिकारों और सुखों का त्याग कर वनवास चले गए। यह बलिदान दर्शाता है कि धर्म का पालन कठिनाइयों के बावजूद किया जाना चाहिए, जो अंततः व्यापक कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। यह संस्कृत श्लोक धर्म के महत्व को दर्शाता है:

‘धर्मेण हीनाः पशुभिः समानाः

(जो धर्म से रहित है, वह पशु के समान है।)

2. अर्थ : समृद्धि की खोज 

अर्थ का तात्पर्य धन, भौतिक सफलता और वे संसाधन जो दायित्वों के निर्वहन और समाज में योगदान के लिए आवश्यक हैं। राजा हरिश्चंद्र ने धर्म के पालन के लिए अपनी धन-संपदा और परिवार तक को त्याग दिया था। अंततः उनकी तपस्या और सच्चाई के कारण उन्हें दिव्य आशीर्वाद और पुनः संपत्ति की प्राप्ति हुई।  ईमानदारी और नैतिकता से अर्जित धन ही वास्तविक संपदा है। भगवान श्रीकृष्ण कहते हैंः

अनन्याश्चिन्तयन्तो मां ये जनाः पर्युपासते।

तेषां नित्याभियुक्तानां योगक्षेमं वहाम्यहम् ॥

श्रीमद्भगवद्गीता 9.22

जो लोग सदैव मेरे बारे में सोचते हैं और मेरी अनन्य भक्ति में लीन रहते हैं एवं जिनका मन सदैव मुझमें तल्लीन रहता है, उनकी जो आवश्यकताएँ होती हैं उन्हें मैं पूरा करता हूँ और जो कुछ उनके स्वामित्व में होता है, उसकी रक्षा करता हूँ।

जब अर्थ धर्मपूर्वक अर्जित किया जाता है, तो यह जीवन में स्थिरता और सेवा के अवसर लेकर आता है।

काम : इच्छाओं की पूर्णता

काम आनंद, प्रेम और संतुलित रूप से सुख की प्राप्ति का प्रतीक है। इसमें कला, संबंधों और इंद्रिय-सुख की इच्छाएँ शामिल होती हैं, किंतु ये सभी धर्म के अनुरूप होनी चाहिए। धर्म के अनुसार इच्छाओं की पूर्ति जीवन को आनंदमय बनाती है, जबकि बिना संयम के भोग-विलास दुख का कारण बनता है।

मोक्ष : जीवन का परम लक्ष्य 

मोक्ष जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति तथा आत्मा का परमात्मा से मिलन है। कठोपनिषद् में नचिकेता यमराज से मृत्यु और आत्मा के रहस्य के विषय में प्रश्न करते हैं। वे धन और सुख के सभी प्रलोभनों को अस्वीकार कर ज्ञान को चुनते हैं और अंततः मोक्ष को प्राप्त करते हैं। मोक्ष व्यक्ति को भौतिक बंधनों से मुक्त करता है और उसे शाश्वत आनंद प्रदान करता है। पवमान मंत्र, जो बृहदारण्यक उपनिषद् की एक प्रार्थना है, हमारे जीवन के मार्ग को आलोकित करता है:
‘असतो मा सद्गमय।
तमसो मा ज्योतिर्गमय।
मृत्योर्मा अमृतं गमय॥’
(मुझे असत्य से सत्य की ओर, अंधकार से प्रकाश की ओर, और मृत्यु से अमरता की ओर ले चलो।)

एक अच्छा जीवन के लिए धर्म, अर्थ और काम का संतुलन आवश्यक है, साथ ही मोक्ष की ओर प्रयत्न भी। जिस प्रकार एक पक्षी को उड़ने के लिए दो पंखों की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार जीवन को अपनी उच्चतम क्षमता तक पहुँचने के लिए भौतिक और आध्यात्मिक दोनों प्रकार की प्रगति की आवश्यकता होती है। प्रत्येक पुरुषार्थ एक-दूसरे का पूरक और सहायक है, धर्म अर्थ और काम के लिए नैतिक आधार प्रदान करता है। मोक्ष, दूसरी ओर, जीवन का परम लक्ष्य है। यह हमारे कर्मों को स्थायी अर्थ देता है और यह स्मरण कराता है कि भौतिक सफलता और सुख से परे भी एक गहन आत्मिक संतुष्टि होती है।

 

Thanks For Reading
If this blog added value to your spiritual journey, please share it with your loved ones. Feel free to leave a comment or tell us what spiritual topics you would like us to write about next.
Back to blog

Leave a comment

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts.

We are proud Sanatanis, and spreading Sanatan values and teachings, our core mission. Our aim is to bring the rich knowledge and beauty of Sanatan Dharm to every household. We are committed to presenting Vedic scriptural knowledge and practices in a simple, accessible, and engaging manner so that people can benefit and internalize them in their lives.

Presented By Team Sadhana